Saturday, 29 August 2026

20 नवंबर को बाल मेले का आयोजन जवाहर कला केंद्र में ब्लू स्ट्रीट,जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जासेफ होंगे मुख्य अतिथि


20 नवंबर को बाल मेले का आयोजन जवाहर कला केंद्र में ब्लू स्ट्रीट,जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जासेफ होंगे मुख्य अतिथि

डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ के तत्वाधान में 20 नवंबर को जयपुर के जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में बाल मेले का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर बच्चों द्वारा बनायी गयी बाल अधिकारों पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन होगा। एड टाक में राजस्थान के अलग अलग इलाकों की बच्चियां अपनी सफलता की कहानियां बतायेंगी। बच्चे खाने पीने की स्टाल लगायेंगे। आर्ट एंड क्राफ्ट के कार्नर बच्चे ही संचालित करेंगे। आयोजन का मक़सद विश्व बाल पर बच्चों को तनाव से मुक्त रखना है साथ ही बच्चों में जेंडर सेंस्टिविटी को बढ़ावा देना है। 

बच्चों के अधिकारों पर रैंप वाक, ड्रामा और बैंड का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम 2008 में स्थापित बाल अधिकारों के चार मुख्य स्तंभों पर आधारित होगा । बच्चों के चार मूल अधिकार है - जीवित रहने का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, संरक्षण का अधिकार और विकास का अधिकार हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के कौशल और प्रतिभा को निखारना एवं सहभागिता को बढ़ाना है। 

डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम में जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ, हेमंत भार्गव और यूनिसेफ राजस्थान प्रमुख इसाबेल बार्डम मौजूद रहेंगे सेलिब्रिटी शेफ तेजस्वी चंदेला, अंतर्राष्ट्रीय मुआय थाई खिलाड़ी अनुष्का सिंह बच्चों के साथ मौजूद रहेंगे।

Previous
Next

Related Posts