Saturday, 29 August 2026

पुलिस वैन ट्रक से टकराई, एएसआई सहित 6 की मौत,पीएम मोदी की सभा में ड्यूटी के लिए झुंझुनूं जा रहे थे, 1 की हालत गंभीर


पुलिस वैन ट्रक से टकराई, एएसआई सहित 6 की मौत,पीएम मोदी की सभा में ड्यूटी के लिए झुंझुनूं जा रहे थे, 1 की हालत गंभीर

पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा की ड्यूटी के लिए झुंझुनूं जा रहे पुलिसकर्मियों की गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में 6 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा चूरू जिले के सुजानगढ़ सदर थाना इलाके में हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नागौर के खींवसर थाने के 6 पुलिसकर्मियों और महिला थाने के एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी पीएम नरेंद्र मोदी की झुंझुनूं में होने वाली जनसभा में लगी थी। सभी लोग जायलो गाड़ी में झुंझुनूं जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे 58 पर सुजानगढ़ सदर थाने की कानूता चौकी के पास उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई।

सुबह 5.30 बजे हुए हादसे में गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह बिखर गया और सभी पुलिसकर्मी अंदर फंस गए। एक्सीडेंट में घायल पुलिसकर्मियों को घटनास्थल से जोधपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर रवाना किया गया, लेकिन रास्ते में एक ने दम तोड़ दिया।

मौके पर मरने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान खींवसर थाने के एएसआई रामचंद्र, कॉन्स्टेबल कुंभाराम, सुरेश मीणा, थानाराम और महिला थाने के कॉन्स्टेबल महेंद्र के रूप में हुई है। हादसे में खींवसर थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुखाराम और कॉन्स्टेबल सुखाराम घायल हो गए, जिनको जोधपुर रेफर किया गया। जोधपुर ले जाते समय कॉन्स्टेबल सुखाराम ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के शव कानूता सीएचसी में रखवाए हैं। डीजीपी उमेश मिश्रा ने हादसे की जानकारी ली है और दुख व्यक्त किया है।


    Previous
    Next

    Related Posts