Saturday, 29 August 2026

भारत की क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप जीते,सोनिया गांधी ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं


भारत की क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप जीते,सोनिया गांधी ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, "टीम इंडिया के खिलाड़ियों, सबसे पहले इस वर्ल्ड कप के दौरान आपके खेल और टीम वर्क के लिए आपको बहुत सारी बधाई। 

सोनिया गांधी ने कहा कि आपने पूरे देश को लगातार खुशी और गौरव के पल दिए हैं। इस विश्व कप के फाइनल मैच तक की आपकी यात्रा में बहुत बड़े संदेश हैं। वो संदेश एकता, कड़ी मेहनत और संकल्प का है। मैं टीम इंडिया के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई देना चाहती हूं।

सोनिया गांधी ने कहा किआज मुझे पिछले उन दो मौकों की याद आ रही है जब भारत ने विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी। पहले 1983 में और फिर 2011 में। उन दोनों अवसरों पर देश सम्मान और खुशी से झूम उठा था। अब फिर से वो अवसर आ गया है। क्रिकेट ने हमेशा हमारे देश को जोड़ने का काम किया है। अब, जब आप फाइनल मैच के लिए तैयार हैं तो पूरा देश आपके साथ खड़ा है और आपकी सफलता की कामना कर रहा है। आपको मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आप में वर्ल्ड चैंपियन बनने की सारी खूबियां हैं। मुझे पूरा विश्वास है टीम इंडिया जीते।

Previous
Next

Related Posts