Saturday, 29 August 2026

महिला की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, पेड़ से गिरकर मौत होने की झूठी रिपोर्ट करवाई थी दर्ज


महिला की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, पेड़ से गिरकर मौत होने की झूठी रिपोर्ट करवाई थी दर्ज

चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना पुलिस ने चतुर्भुजपुरा में हुई महिला की मौत का खुलासा करते हुए हत्या करने वाले आरोपी मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीट कर और गला दबाकर हत्या की थी। वास्तविक घटना को छिपाने के लिए महिला की पेड़ से गिरकर मृत्यु होने की झूठी कहानी बना पुलिस में झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि भटटो का बामणीया थाना कपासन निवासी भैरुलाल भील द्वारा पुलिस में दी रिपोर्ट अनुसार उसकी पुत्री का विवाह चर्तुभुजपुरा कपासन निवासी गोटु लाल भील से करीब 11-12 वर्ष पहले हुई थी। गोटु लाल आये दिन शराब पीकर उसकी बेटी से मारपीट करता था। 06 नवम्बर की रात उसने डंडे से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृत्यु होने के बावजुद पीहरवालों को कोई सोचा नहीं दी। वास्तविक घटना को छुपाने के लिए पेड से गिरने से मौत होने की थाना कपासन पर एक झुठी रिपोर्ट दी। मौके से सभी साक्ष्य मिटाने का प्रयास कर फरार हो गया। रिपोर्ट पर हत्या और सबूत मिटाने का प्रकरण थाना कपासन पर दर्ज कर जांच की गई।

मामले का खुलासा करने और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए जाने पर एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी कपासन बुद्वराज के सुपरविजन में थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह व एसआई लक्ष्मण सिंह, हैड कांस्टेबल तंवर सिंह, तेजमल, कांस्टेबल शेतान सिंह और राजेश द्वारा तकनिकी व गोपनीय रुप से अनुसंधान किया जाकर मृतका के पति गोटुलाल भील को हिरासत में लिया गया।

मनौवैज्ञानिक तरीके से गहनता से पुछताछ की तो आरोपी गोटू लाल ने घरेलु झगडा होने के कारण शराब के नशे में पत्नी के साथ लकडी से मारपीट कर हाथों से गला दबाकर हत्या करना और हत्या के जुर्म से बचने के लिये पेड से गिरने की झुठी कहानी बना पुलिस में झुठी रिपोर्ट करना बताया। जिस पर मृतका के पति चर्तुभुजपुरा थाना कपासन निवासी गोटुलाल पुत्र रुपा भील को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की पति से पूछताछ कर मामले की जानकारी की जा रही है।


Previous
Next

Related Posts