Saturday, 29 August 2026

ऑपरेशन जैकपॉट : रिहायशी मकान से 25 लाख कीमत के मादक पदार्थ व 33.50 लाख नकद जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार


ऑपरेशन जैकपॉट : रिहायशी मकान से 25 लाख कीमत के मादक पदार्थ व 33.50 लाख नकद जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

भीलवाडा में ऑपरेशन जैकपॉट के अंतर्गत जिले की गंगापुर थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई कर पोटला गांव में दबिश देकर एक रिहायशी मकान से 119 किलो डोडा पोस्त, 1 किलो 400 ग्राम अफीम एवं 33 लाख 50 हजार रुपए नगद जप्त कर आरोपी बद्रीलाल को गिरफ्तार किया है। जप्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 25 लाख रुपए है।

एसपी श्याम सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मध्य नजर चुनाव आयोग की गाइडलाइन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन जैकपॉट के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोशन लाल पटेल व सीओ लाभूराम बिश्नोई के सुपरविजन में एसएचओ गंगापुर नरेंद्र जैन मय टीम द्वारा आसूचना संकलन कर शुक्रवार रात पोटला गांव में यह कार्रवाई की है।

एसपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि पोटला गांव में बद्री लाल जाट के रिहायशी मकान में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ व नगदी रखी हुई है। सूचना पर एसएचओ नरेंद्र जैन मय टीम द्वारा छापा मार 119 किलो डोडा पोस्त, 1 किलो 400 ग्राम अफीम एवं 33 लाख 50 हजार रुपए नगद बरामद किये गये।

बरामद मादक पदार्थ व नकद रकम जप्त कर आरोपी बद्री लाल जाट को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। जिससे मादक पदार्थ व रकम के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल राजवीर, बाबूराम, सुरेश कुमार व गोपाल की विशेष भूमिका रही है।


Previous
Next

Related Posts