Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश का स्वागत कर संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट सौंपी


कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश का स्वागत कर संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट सौंपी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और मीडिया कमेटी के अध्यक्ष जयराम रमेश के शुक्रवार अजमेर आगमन पर कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल के नैतृत्व में कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

उन्होंने चुनावी और संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट सौंपी। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक सीमा जोशी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रियदर्शी भटनागर, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन, अजमेर दक्षिण क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. द्रोपदी कोली, प्रदेश सचिव डॉ. सुनील लारा, अखिल राजस्थान कर्मचारी संघ एकीकृत के अध्यक्ष कान्ती कुमार शर्मा , अता पठान, अशरफ बुलंद, धर्मेंद्र शर्मा, राजेश ओझा, सोना धनवानी सहित कई कांग्रेस जन मौजूद थे ।

Previous
Next

Related Posts