


दिल्ली में भाजपा मुख्यालय परशुक्रवार को पत्रकारों के दिवाली मिलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। छठ का पर्व भी अब राष्ट्रीय पर्व बन गया है तो ये और खुशी की बात है। पहले कुछ राज्यों के पर्व ज्यादातर वहीं सीमित रहते थे लेकिन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दुनिया का जैसे-जैसे प्रभाव बढ़ा है उसका एक असर है जैसे नवरात्रि, दुर्गा पूजा अब वैश्विक हो गई है.. और छठ पूजा भी अब देश के हर कोने-कोने में किया जाता है।..."
पीएम मोदी ने पत्रकारों से आग्रह करते हुए कहा कि वह शहर के 10 शहरों में वहां की इकोनॉमी को दुगनी करने के लिए सबमिट करें।जिससे कि वहां के विकास की गति को तेज किया जा सके। उन्होंने आदिवासी महिला की कहानी सुनाते हुए कहा कि बैंक से ट्रैक्टर का ऋण लेकर उसने अपने घर को लखपति बनाने का काम किया।