Saturday, 29 August 2026

भाजपा का नेतृत्व अब कर रहा है चिंता, लोकल लीडरशिप के कैम्पन में दम नहीं है : सचिन पायलट


भाजपा का नेतृत्व अब कर रहा है चिंता, लोकल लीडरशिप के कैम्पन में दम नहीं है : सचिन पायलट

कांग्रेस के प्रत्याशी सचिन पायलट  ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा का नेतृत्व अब कर रहा है चिंता, क्योंकि भाजपा की लोकल लीडरशिप के कैम्पन में दम  नही  रहा है।

शुक्रवार को टोंक दौरे के दौरानउन्होंने कहा किभाजपा केनेता दिल्लीसे आ रहे है, सब मंत्री-सन्तरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ रहे हैं, फिर भी जनता का कोई रेस्पॉन्स उन्हें नही मिल रहा है


सचिन पायलट ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है, पब्लिक पर पूरा भरोसा है इस बार फिर कांग्रेस पार्टी की राजस्थान में सरकार बनेगी।

मध्यप्रदेश में चुनाव के दौरान हिंसा की खबरों पर पायलट ने कहा कि निर्वाचन विभाग सख़्त कार्रवाई करेगा, शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव होना चाहिए, लोकतंत्र हमारे देश मे एक पर्व की तरह होता है, सबको अधिकार है वोट डालने का, शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो, हार-जीत जनता तय करती है,

हिंसा की कोई जगह नही है,हर व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए, कहा में उम्मीद करता हूँ राजस्थान में बहुत अच्छे माहौल में चुनाव सम्पन्न होंगे। 

Previous
Next

Related Posts