


राजापार्क में कार्यालय उद्घाटन के दौरान मालवीय नगर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अर्चना शर्मा का स्थानीय लोगो ने स्वागत किया। महिलाओं ने सरकार द्वारा दी जा रही गारंटी योजना के लिए आभार जताया। डॉ अर्चना शर्मा ने कांग्रेस को जीतने का संकल्प लिया ।
इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित किया और कहा कि सरकार आई तो महिलाओं के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही है वो लगातार पुरी की जाएगी। मालवीय नगर के क्षेत्र के विकास कार्यों को रोकने नहीं दिया जाएगा । अभी तक 1500 करोड़ से भी ऊपर के कार्य हो चुके हैं । आगे भी वादा करती हूं कि क्षेत्र के विकास का वादा है।
इस अवसर पर अर्चना शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता अब चुनाव के लिए कमर कस ले। मतदान में अब महज कुछ ही दिन बाकी है। हमें घर-घर एक मतदाता तक कांग्रेस सरकार की 7 गारंटी योजनाओं और चुनावी वादों को पहुंचना है।