Saturday, 29 August 2026

सुब्रतो राय सहारा श्री का अंतिम संस्कार,पोते हिमांक ने मुखाग्नि दी, नहीं आए दोनों बेटे, अखिलेश,राज बब्बर विभिन्न राजनेता रहे मौजूद


सुब्रतो राय सहारा श्री का अंतिम संस्कार,पोते हिमांक ने मुखाग्नि दी, नहीं आए दोनों बेटे, अखिलेश,राज बब्बर विभिन्न राजनेता रहे मौजूद

सहारा इंडिया परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय सहारा श्री का गुरुवार को अंतिम यात्रा शाम साढ़े चार बजे लखनऊ के सहारा शहर से बैकुंठ धाम पहुंची। यहां पर 16 साल के पोते हिमांक ने मुखाग्नि दी। 

सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, फिल्म डायरेक्टर बोनी कपूर और अभिनेता राज बब्बर सहारा श्री के अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।

हिमांक, सुब्रत रॉय के छोटे बेटे सीमांतो का बेटा है, जो लंदन में पढ़ाई करता है। दोनों बेटे सुशांतो और सीमांतो अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए। दोनों विदेश में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनके लिए ही अंतिम संस्कार एक दिन देरी से किया गया। मगर वे नहीं आए। इस पर न तो रॉय परिवार से कोई कुछ कह रहा है, न ही सहारा परिवार का बयान आया है।

इससे पहले सुब्रत रॉय सहारा श्री का शरीर अंतिम दर्शन के लिए सहारा शहर में रखा गया था। यहां बोनी कपूर, जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा सहित हजारों लोगों और शहर कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    Previous
    Next

    Related Posts