Saturday, 29 August 2026

सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख 75 वर्षीय सुब्रत रॉय सहारा श्री का निधन,गुरुवार 16 नवंबर को सुबह 10 बजे बैकुंठ धाम में होगा अंतिम संस्कार


सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख 75 वर्षीय सुब्रत रॉय सहारा श्री का निधन,गुरुवार 16 नवंबर को सुबह 10 बजे बैकुंठ धाम में होगा अंतिम संस्कार

सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख 75 वर्षीय सुब्रत रॉय सहारा श्री का मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे। 

उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी ।

बुधवार को 2 बजे उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा। गुरुवार 16 नवंबर को सुबह 10 बजे बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार होगा।।

सहारा इंड‍िया की तरफ से बताया गया क‍ि सुब्रत रॉय सहारा को मेटास्टैटिक स्‍ट्रोक, हाई ब्‍लड प्रेशर और डायब‍िटीज की समस्‍याओं थी। कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया। वे 12 नवंबर से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती थे।

    Previous
    Next

    Related Posts