


खाद्य आपूर्ति मंत्रीऔर सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंगलवार को सिविल लाइंस के राकड़ी, गणपति विहार, बड़ोदिया बस्ती, स्वामी बस्ती, हाथी बाबू का हत्था, कांति नगर, महिमा पार्क मे जनसंपर्क किया। इस दौरान नागरिकों ने खाचरियावास को साफे पहनाकर फुल बरसाकर स्वागत किया। नागरिकों ने कांग्रेस प्रत्याशी खाचरियावास को वचन दिया कि वे सभी 25 नवंबर को मतदान वाले दिन हाथ के निशान का बटन दबाकर उन्हें जीता एगे।
खाचरियावास ने कहा कि रामनगर, स्वेज फार्म और चंबल पावर हाउस के आसपास की लगभग पांच किलोमीटर की हाई टेंशन लाइन हटाने का काम शुरू कर दिया गया है, जर्मनी से मंगाई गई केबल को अंडरग्राउंड कर दी गई है।
खाचरियावास में कहा कि पूरे देश में पहली बार लगभग 5 किलोमीटर में हाई टेंशन लाइट हटाई जा रही है, अब 112 करोड़ की लागत से जो नया टेंडर किया गया है उससे सिविल लाइंस की सभी कॉलोनीयों से हाई टेंशन लाइन को हटाने का काम शुरू करने के लिए सर्वे किया जा रहा है, 112 करोड़ का जो टेंडर करके जो वर्क आर्डर हो गया है उससे गुर्जर की थड़ी एवं उसके आसपास की कालोनियां स्वेज फार्म, श्याम नगर, धर्म पार्क, मोदीनगर और सिविल लाइंस विधानसभा की जिस कॉलोनी में भी हाई टेंशन लाइन जा रही है उन सभी कॉलोनीयों से हाई टेंशन लाइन हटा दी जाएगी।
खाचरियावास में कहा कि हाई टेंशन लाइन की वजह से हुई दुर्घटनाओं से लगभग डेढ़ सौ लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन अब सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से हाई टेंशन हटाकर विधानसभा क्षेत्र को हाई टेंशन से मुक्त किया जा रहा है।
खाचरियावास में नागरिकों को आश्वस्त किया कि वे सिविल लाइंस को देश का सर्वश्रेष्ठ विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं, आज जनता के समर्थन से जब रिकॉर्ड वोटो से प्रताप सिंह खाचरियावास जीतेगा तो लोकतंत्र में काम करने वाले नेताओं का सम्मान बढ़ेगा और जो भी नेता सिर्फ चुनाव के समय आते हैं उन्हें सबक मिलेगा।
इस अवसर पर लोगों ने दोनों हाथ खड़े करके खाचरियावास को दोबारा जीताने का संकल्प लिया।