

दिवाली पूजन के बाद घूमने के लिए जैसलमेर जा रहा एक परिवार के कार सवार 5 लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई। जिसमें तीन बच्चे शामिल है। सड़क का हादसा बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में हुआ है।
पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के जलगांव के एक ही परिवार के लोग दो कारों में दिवाली पूजा के बाद घूमने के लिए जैसलमेर जा रहे थे। इस दौरान सोमवार शाम को सूरते की बेरी एनएच-68 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक करते हुए कार को चपेट में ले लिया। कार में छह लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि कार में शव फंस गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला । स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां पर मृत घोषित कर दिया।
परिवार के लोग दो अलग-अलग कारों में जा रहे थे। एक कार आगे चल रही थी । इस दौरान पीछे चल रही कार को सामने से ओवरटेक करके आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी। कार पूरी तरह से चिपक गई और तीन बच्चों सहित 6 लोग उसमें फंस गए। हादसे के कारण रास्ता जाम हो गया।