Saturday, 29 August 2026

2 करोड़ के नकली नोट पुलिस ने किए जब्त,एक आरोपी को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ


2 करोड़ के नकली नोट पुलिस ने किए जब्त,एक आरोपी को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ

जोधपुर पुलिस ने शुक्रवार को कल्पतरु क्षेत्र में ट्रेवल्स ऑफिस के सामने मौजूद एक कार से 1.97 करोड़ के नकली नोटों को जब्त किया। नकली नोटों के साथ पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कहा कि उसने अपनी प्रॉपर्टी बेची थी, जिसके बदले उसे ये नकली रकम मिली।

पुलिस उपयुक्त पश्चिम गौरव यादव ने बताया कि एक कार में करोड़ों रुपए होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी लेने पर कार में 1.97 करोड रुपए बरामद हुए। कार में मिले सभी नोट 500 -500 की गड्डियों में थे। उन्होंने ने बताया कि मौके से नागौर निवासी हनुमंत को हिरासत में लिया गया और नोटों की जांच की गई। जांच में सभी नोट नकली निकले, जिसके बाद रात में ही सरदारपुरा थाने में नागौर निवासी हनुमंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ।

पुलिस को सूचना मिली थी कि शास्त्रीनगर थाना इलाके में एक कार से बड़ी मात्रा में कैश ले जाया जा रहा है। सूचना पर टीम को भेजा तो कार से करीब 1.92 करोड़ की राशि500- 500 नकली नोट मिले । एक ही सीरीज के नोट होने के कारण प्राथमिक जांच में नकली नोट मिले। इसके बाद पुलिसने 102 में मामला दर्ज कर कैश को जब्त कर लिया गया है। कार और कैश के साथ मिले आरोपी हनवंत कोहिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हनवंत नागौर का निवासी है। उससे मिली सूचना के आधार पर कुछ और लोगों को संदेह के आधार पर पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

गाड़ी में मिले नोट को पुलिस मशीन से काउंटिंग की लेकिन मशीन ने नकली नोट नहीं गिने। पुलिस कर्मियों ने खुद गिने तब 500-500 रुपए के 40 बंडल थे। हर बंडल में 10 गडि्डयां थी। 4 बंडल में 500 की 9 गड्डियां मिली। और एक बंडल में 8 गड्डी थी। इसकी कोई रसीद या दस्तावेज नहीं था। 

पुलिस को आरोपी से पूछताछ में उसके साथी ने जमीन का सौदा किया था जिससे जमीन खरीदी उससे रजिस्ट्री भी करवाई लेकिन नोट नकली देकर गया। पहले जमीन मालिक ने खरीदार से नकली नोट वापस ले जाने के लिए कहा था। लेकिन वह रुपए नहीं ले गया। पुलिस को इस मामले में बड़ा खुलासा होने की आशंका है।

Previous
Next

Related Posts