


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश के सभी प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह पर्व दीपकों के उजास में जीवन की उत्सवधर्मिता से जुड़ा है। उन्होंने कामना की है कि रोशनी का यह त्यौहार हम सभी के जीवन में नई खुशियां लेकर आए और हमारा राष्ट्र सदा सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य से आलोकित हो।
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की खुशहाली की कामना की। नेताप्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में इस बार तीन बार दिवाली मनाई जाएगी। 12 नवंबर के बाद 3 दिसंबर और 22 जनवरी को दिवाली मनाई जाएगी।
वहीं भाजपा संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर ने भी प्रदेशवासियों को पंच दिवसीय दीपोत्सव की बधाई दी।