


जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई। इससे पहले सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
शनिवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में 1 लाख 56 हजार दीये जलाकर दीपावली मनाई गई।इस दौरान जयपुर सांगानेर के प्रत्याशीपुष्पेंद्रभारद्वाज,मालवीय नगर की प्रत्याशी डॉ. अर्चना शर्मा,किशनपोल केप्रत्याशी अमीन कागजी,विद्याधर नगर के प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल,हवामहल के प्रत्याशीऔर तिवारी औरआदर्श नगर के प्रत्याशी रफीक खान मौजूद रहे।
स्टेडियम में दीपक से कांग्रेस का चुनाव चिन्ह 'हाथ' बनाया गया। इसके साथ ही 156 भी लिखा गया। दीपक से ही कांग्रेस की ओर से जारी 7 गारंटी योजना को भी लिखा गया है। दीप प्रज्वलन के साथ ही स्टेडियम में भव्य आतिशबाजी भी की गई।