


मां लक्ष्मी और भगवान राम के आगमन का पर्व दिवाली रविवार को आस्था व उल्लास से मनाया जाएगा। रंग बिरंगी रोशनी से सजे घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में धन की देवी की पूजा होगी। आतिशबाजी के साथ उल्लास आसमां छुएगा। पंडित दिनेश मिश्रा के अनुसार कार्तिक अमावस्या पर मनाई
दीपोत्सव की धनतेरस से शुरूआत हो गई। बाजारों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। रूप चौदस पर शुक्रवार को भी लोगों ने जमकर खरीददारी की।
सीकर शहर के जाट बाजार, तबेला बाजार, तापड़िया बगीची, बावड़ी गेट, सुभाष चौक, घंटाघर मार्केट में सजावट की गई है। मिट्टी के दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों की डिमांड भी बढ़ गई है। वहीं तबेला बाजार में महिलाओं व युवतियों की भीड़ से भरा हुआ है। महिलाएं घरेलू वस्तुओं के अलावा विशेष रूप से ब्यूटी कास्मेटिक्स एवं अन्य ब्यूटी केयर प्रोडक्ट व कपड़े खरीद रही हैं । इसके साथ ही लोग लक्ष्मी पूजन के लिए शनिवारको बड़ी मात्रा में कुम्हारों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीये, मिट्टी से बनी भगवान की मूर्ति, वंदनवार, शुभ लाभ के चित्र, कृतिम फूलों की लड़ी, श्री लक्ष्मी के शुभ पैरों के पद चिह्न के चित्र भी खरीद रहें हैं।
दिवाली पूजा का मुहूर्त: दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त रविवार, 12 नवंबर को शाम को 5.39 बजे से रात 8:16 तक रहेगा।
सोमवार को सोमवती अमावस्या: पंडित मिश्रा ने बताया कि अमावस्या तिथि सोमवार दोपहर तक होने की वजह से इस दिन उदयकालीन सोमवती अमावस्या रहेगी। जिसमें दान- पुण्य व तीर्थ स्नान का विशेष महत्व है। अखंड सौभाग्य की कामना के साथ इस दिन पीपल पूजन व अमावस्या की कहानी सुनने का विधान है।
दीपावली के मध्यनजर धनतेरस पर शाम को सीकर एसपी परिस देशमुख ने शहर के मुख्य मार्केट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही एसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में भी पुलिसकर्मियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने तापड़िया बगीची, बजाज रोड, जाट बाजार, रेलवे स्टेशन सहित अनेक जगह का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि 5 दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव पर्व आज से शुरू हो गया है। इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीकर शहर में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और बाजार में जाम न लगे इसके लिए भी अनेक रूट को डायवर्ट किया गया है।
ट्रैफिक इंचार्ज हेमराज ने बताया कि 5 दिन तक चलने वाले दीपोत्सव पर्व पर शहर के मुख्य बाजारों जाट बाजार, सुभाष चौक, तबेला बाजार, घंटाघर, चिरंजीवी पनवाड़ी की गली, डाक बंगला, बस डिपो, सालासर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर लोगों का काफी आवागमन रहेगा। ट्रैफिक व्यवस्था पर भी काफी दबाव बना रहेगा और ट्रैफिक व्यवस्था बाधित होने की संभावना बनी रहेगी। त्यौहार के मध्य नजर सीकर शहर में कानून व्यवस्था मैं ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5 दिन ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव किया जाएगा।
5 दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव पर्व को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीकर शहर में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और बाजार में जाम न लगे इसके लिए भी अनेक रूट को डायवर्ट किया गया है।
शहर के मुख्य बाजारों जाट बाजार, सुभाष चौक, तबेला बाजार, घंटाघर, चिरंजीवी पनवाड़ी की गली, डाक बंगला, बस डिपो, सालासर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर लोगों का काफी आवागमन रहेगा।
जिसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था पर भी काफी दबाव बना रहेगा और ट्रैफिक व्यवस्था बाधित होने की संभावना बनी रहेगी। त्यौहार के मध्य नजर सीकर शहर में कानून व्यवस्था मैं ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5 दिन ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव किया जाएगा।
अन्नकूट व गोवर्धन पूजा 14, भाई दूज 15 को: प्रतिपदा तिथि 14 नवम्बर को दोपहर 2:37 तक है। उदयकालीन तिथि के हिसाब से अन्नकूट व गोवर्धन पूजा इसी दिन होगी। 2:38 से शुरू होकर द्वितीया तिथि 15 नवंबर को दोपहर 1: 50 बजे तक रहेगी। ऐसे में भाई दूज का पर्व भी उदयकालीन तिथि में 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इसे यम द्वितीया और भ्रातृदितिया भी कहते हैं।