


टोंक जिले के निवाई शहर में शुक्रवार की रात करीब 10.32 पर तेज आवाज के साथ भूंकप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों के महसूस होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए। सहमे लोगों ने घर के बाहर खड़े होकर भूंकप के झटके के साथ हुई आवाज के बारे में मोबाइल के जरिए जानकारी ली।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 3.2 रही तीव्रता। हालांकि जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई।