


थाना बागरा पुलिस ने गुरुवार सुबह नाकाबंदी तोड़कर फरार हुई स्कॉर्पियो से 327 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जप्त किया है। पीछा कर रही पुलिस टीम को देख तस्कर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
एसपी मोनिका सेन ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मध्य नजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल व सीओ रतनाराम देवासी के सुपरविजन एवं थाना अधिकारी बागरा कमल किशोर के नेतृत्व में गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे गांव देलदरी-नून के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान देलदरी की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो पुलिस को देख वापस जाने लगी।
नाकाबंदी कर रही पुलिस टीम ने पीछा किया तो तस्कर गाड़ी को छोड़ फरार हो गए। गाड़ी की तलाशी में 16 प्लास्टिक के कट्टो से कुल 337 किलो ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। जप्त डोडा पोस्त की कीमत करीब 49 लाख और स्कॉर्पियो की कीमत 10 लाख रुपए है।