Saturday, 29 August 2026

प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई धर्म नहीं: डॉ. ओमप्रकाश बैरवा


प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई धर्म नहीं: डॉ. ओमप्रकाश बैरवा

टोंक जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नवीन शुद्ध पेयजल मशीन का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई मानव धर्म नहीं होता। प्याऊ लगाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। जिले के लोग इस पुनित कार्य में सदा आगे रहे है। यहां के लोगों ने जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था करके एक मिसाल कायम की है। आज भी कई जगह प्याऊ संचालित होना इसका उदाहरण है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में ठंडे पानी की यह पेयजल मशीन यहां जन सुनवाई एवं अन्य राजकीय कार्यों से आने वाले आमजनों एवं रोड़ से गुजरने वाले राहगिरों के कंठों की प्यास बुझाने में लाभदायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह सेवा इसी प्रकार अनवरत रूप से संचालित रहे इसके लिए हम सभी को अपने दायित्व के प्रति सजग रहना होगा। इस अवसर पर वाहन चालक तकनीकी संघ टोंक के अध्यक्ष राजेंद्र बैरवा सहित कलेक्ट्रेट परिसर के वाहन चालक सहित अन्य कार्मिक भी मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts