


भाजपा महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने गुरुवार को नंदगांव ,केशुआ रेवदर में पुरोहित समाज के प्रमुख संत गौ भक्त और गौ सेवक दत्त शरणानंद जी महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया ।
नंद गाव गौशाला मे दत्त शरणानंद जी महाराज के निर्देशन में चल रहे लाखों की संख्या में बेसहारा गायों का चल रहे इलाज की भी जानकारी ।नंद गाव गौशाला पथमेडा गौशाला ,जालौर की ही एक शाखा है । प्रभारी अरूण सिंह ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध जन से भी भेंट की, इनके साथ सिरोही जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी एंव जालौर अध्यक्ष श्रवण सिंह राव भी साथ उपस्थित रहे । भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने शुक्रवार को सिरोही का दौरा किया।
सिरोही के नजदीक श्रीपति धाम, वीरवाडा, पिंडवाडा में प्रजापत समाज के प्रमुख संत गोविंद बल्लभ जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया । वहां पर गायों के लिए बना रहे गौशाला की भी जानकारी प्राप्त की ।