

श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय और राजस्थान भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ हनुमानगढ़ जंक्शन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे आवासीय शिविर का सर्वधर्म प्रार्थना के साथ समापन हुआ। सात दिवसीय शिविर में स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने अनुशासन और एकनिष्ठ भावना के साथ अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ ली। विश्वविद्यालय के प्रो-वीसी प्रोफेसर डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा और विद्यार्थी जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।
शिविर में स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने प्राथमिक सहायता गांठ, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, वाचिंग टावर, शेल्टर, ट्रेसर, ड्रिल ध्वज शिष्टाचार, ध्वजारोहण व अवतरण, खोज के चिन्ह आदि तकनीकों की जानकारी दी गई। शिविर में प्रत्येक दिन नित नई जानकारियां विद्यार्थियों को प्रदान की गई जो उनके विद्यार्थी जीवन में बहुत ही सहायक सिद्ध होगी। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को सेंट्रल पार्क गुरुद्वारा सुखा सिंह मेहताब सिंह हनुमानगढ़ और अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाया गया।
इस अवसर पर आईक्यूएसी कन्वीनर डॉ. पवन वर्मा, शिक्षा संकाय अधिष्ठाता डॉ. विक्रम सिंह औलख, शिविर प्रभारी श्रीराम रांगेरा, सह प्रभारी सोहन गोदारा, निधि शर्मा, मदनलाल शर्मा, रमन डाबला, श्रीमती सुखिया, विजय कुमार, अजय कुमार, अनुराग, मनीष, सुश्री अलका एवं अन्य स्काउट गाइड उपस्थित रहे।