


केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि दिल्ली में सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी, राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बेटे वैभव गहलोत को लांच करने की कोशिश में ही लगे रहे वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चन्द्रयान लांच कर तिरंगे को चांद पर लहरा दिया है।
मंगलवार को कुचामन, मकराना, परबतसर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा और रैलियां रेलिया में हमेशा ने कहा कि राजस्थान की भूमि सालों से सम्मान और गौरव की रही है जहां लोगों ने मुगलों की आंधी का भी डटकर सामना किया था लेकिन पिछले 5 सालों में अशोक गहलोत सरकार ने वीरभूमि को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह राजस्थान की सबसे भ्रष्ट सरकार रही है और अब तो हालात ऐसे हैं कि लाल रंग देखकर ही गहलोत साहब भड़क जाते हैं चाहे कुछ भी लाल हो गहलोत जी को हर जगह लाल डायरी नजर आती है। खनन विभाग में 66 हजार करोड़ का घोटाला हुआ, उदयसागर झील में 2 हजार करोड़ का घोटाला और सचिवालय में 2 किलो सोना मिला लेकिन सीएम अशोक गहलोत की नींद नहीं उडी। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीआर चौधरी, प्रदेश महामंत्री जगबीर छाबा, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी, जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओडिंट, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनिता रांदड, पूर्व विधायक श्रीराम भींचर, चुनाव संभाग प्रभारी महेंद्र सिंह, हरिराम रिणवां, हरियाणा विधायक लक्ष्मण यादव, जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी सहित मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
गहलोत केपूछना जादू से निकला कुशासन
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अशोक गहलोत को जादूगर कहा जाता है और वे ऐसे जादूगर है जिन्होंने राजस्थान से पांच साल में जादू से बिजली, स्वास्थ्य, पानी, रोजगार और कानून व्यवस्था को गुम कर दिया है। उनके जादू से सिर्फ कुशासन ही निकला है। तुष्टीकरण में तो इस कांग्रेस सरकार ने सारी सीमाएं लांघ दी, जिसके कारण उदयपुर में दिनदहाड़े कन्हैया लाल तेली का सिर काटा गया। सीएम गहलोत ने रामनवमी पर जुलूस को बेन कर दिया लेकिन पीएफआई से कोटा में रैली करवाई। गहलोत के शासन में डूंगरपुर में हिंसा, बारां में हिंसा, झालावाड़ में दंगे, करौली में दंगे,जोधपुर में दंगे, भीलवाड़ा, करौली, चित्तौड़गढ़, मेवाड़, धौलपुर और जयपुर में तो हालात बहुत ही विकट रहे है। इन सभी जगहों पर कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की है। उदयपुर में तो कन्हैया लाल की दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या कर दी गई लेकिन आरोपियों को सजा नहीं दी गई। अब समय आ गया है राजस्थान की जनता को इस बार तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकना है।
भाजपा ही देगी सुशासन
सभा में अमित शाह ने कहा कि राजस्थान में भाजपा का मतलब सुशासन है। यहां कानून व्यवस्था हो, पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा सब भाजपा सरकार ही दे सकती है। यहां कांग्रेस की सरकार ने पेपर लीक का रिकॉर्ड बनाया, बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ किया, हर भर्ती का पेपर लीक हुआ। बेरोजगार युवा बुरी तरह हताश हुए है, एक पेपर के लिए युवा ढाई तीन साल तक मेहनत कर रहा है, लेकिन गहलोत सरकार ने पेपर लीक कर युवाओं के साथ अन्याय किया। उन्होंने लोगों से आहृवान किया कि इस बार भाजपा की सरकार बनाएं, हम ऐसी व्यवस्था करेंगे, जिससे पेपर लीक ना हो।
जहां हाथ रखो वहीं घोटाला
अमित शाह ने कहा कि राजस्थान में जहां हाथ रखो वहीं घोटाला सामने आ रहा है। यहां खनन विभाग में 66 हजार करोड का घोटाला, उदय सागर झील में 2000 करोड़ का घोटाला, शिक्षा मंत्री के सामने ट्रांसफर में रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए, सचिवालय में करोडों रूपए बरामद किए गए। गरीबों के नाम पर 200 करोड़, गरीबों के राशन में 100 करोड़ का घोटाला और पेंशन में 450 करोड़ का घोटाला सामने आया है।
राजस्थान में सबसे बड़ी समस्या गांव ढाणी के अंदर पीने का पानी की है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने समग्र देश के लिए हर व्यक्ति के घर में हर गरीब के घर में नल से जल पहुंचाने का काम किया लेकिन यहां पर जल जीवन मिशन पर 20 हजार करोड रुपए का घोटाला हो गया। इस बार डबल इंजन की सरकार बनाओ हर घर में पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा।
गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों को वोट देकर जिताने की अपील की। इस दौरान उनके साथ अलग अलग सभाओं में भाजपा प्रत्याशी सुमिता भींचर, मानसिंह किनसरिया और विजय सिंह चौधरी मौजूद रहे। इन जनसभाओं को अन्य भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया।