


डीएवी उच्च माध्यमिक विद्यालय केसरगंज अजमेर में तेला चैरिटेबल सोसायटी "सेवा दृष्टि"के द्वारा जरूरतमंद बच्चों को सहायता (स्कूल फीस) और प्रतिभावान छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करके पुरुष्कृत किया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य अर्चना सिन्हा ने तेला चैरिटेबल सोसायटी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यो का स्वागत किया।
शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभावान छात्रों को प्रोत्साहन राशि से पुरुस्कृत करते हुए डॉ.महेंद्र कुमार झा की ओर से पूर्णचंद झा स्मृति प्रोत्साहन के रूप में कक्षा दसवीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले प्रथम छात्र अमन कुशवाह को राशि 6 हजार100 रुपए, द्वितीय स्थान पर रहे लवेश तुनगारिया को कमलेंद्र झा स्मृति प्रोत्साहन के रूप में राशि 4 हजार 100 रुपए प्रदान किए। इस अवसर पर डॉ.झा ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित छात्रों को मेहनत ईमानदारी से करने के लिए अभिप्रेरित किया। तेला चैरिटेबल सोसायटी के द्वारा जरूरत मंद पांच छात्रों के लिए स्कूल फीस ( तीन माह ) प्रोत्साहन राशि 20 हजार रुपए स्कूल में जमा करवाई।
डॉ.शांतनु ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में चैरिटी करने की अभिप्रेरणा मुझे मेरे दादा जी जिन्हे हम बाऊजी कहते है उनसे मुझे प्राप्त हुई। जिनके नाम से एस सी तेला चैरिटेबल सोसायटी "सेवा दृष्टि"जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए वचनबद्ध है ।
डॉ.महेंद्र कुमार झा ने मुझे उक्त सेवा दृष्टि को अपनाने के लिए अभिप्रेरित किया। डॉ.शांतनु ने छात्रों को कहा की जीवन में अभी आपके पढ़ाई के दिन हैं आगे जाकर आप भी कामयाब हो, इस लायक और सक्षम बने की आप भी जरूरतमंद की मदद कर सके।
इस आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी के सदस्य डॉ.शांतनु तेला, डॉ. महेंद्र कुमार झा, जे एस सोढ़ी (प्रोफेसर भौतिक विज्ञान), एचएम जैन( सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट), विभोर नुवाल (एमबीए मार्केटिंग), स्टार लॉन टेनिस खिलाड़ी जेनिस मनोज ओझा (राष्ट्रीय-राज्य स्तरीय मैडल विजेता) और अन्य गणमान्य नागरिक,छात्रों के अभिभावक, स्कूल के अध्यापक/ अध्यापिकाएं। समारोह के अंत में प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया और बच्चों ने बाल दिवस भी मनाया।