Saturday, 29 August 2026

IND VS SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराया, जडेजा ने मारा पंजा


IND VS SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराया, जडेजा ने मारा पंजा

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में अफ्रीकी टीम को 327 रनों का टारगेट मिला था। इसके जवाब में पूरी टीम 27.1 ओवरों में ही 83 रनों पर सिमट गई। अफ्रीकी टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका। जबकि भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए। जबकि मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके।

भारत ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 327 रनों का टारगेट दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 326 रन बनाए। विराट कोहली ने 121 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 101 रन बनाए। वहीं श्रेयस अय्यर ने 77 रन बनाए। कोहली ने 10 चौके लगाए। वहीं श्रेयस ने चार चौके और एक सिक्स लगाया। कोहली और श्रेयस के बीच 158 गेंदों पर 134 रनों की साझेदारी हुई। कप्तान रोहित शर्मा ने 40 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 29 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, मार्को जानसेन, तबरेज शम्सी और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया।


भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। गौरतलब है कि विश्व कप में भारत ने ज्यादातर मुकाबला दूसरी बल्लेबाजी करते हुए जीते थे ऐसे में उन्होंने कहा कि वह चुनौती का सामना करना चाहते हैं। भारत ने प्लेइंग-11 में एक भी बदलाव नहीं किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने स्पिनर तबरेज शम्सी को तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी की जगह टीम में शामिल किया।

Previous
Next

Related Posts