Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस हमास की समर्थक, उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या राजस्थान में हमास जैसी आतंकी घटनाः मनोज तिवारी


कांग्रेस हमास की समर्थक, उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या राजस्थान में हमास जैसी आतंकी घटनाः मनोज तिवारी

भाजपा सासंद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस आतंकी संगठन हमास की समर्थक है, आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि ये लोग किस हद तक तुष्टिकरण के पोषक हैं। उदयपुर में एक छोटे दुकानदार कन्हैयालाल टेलर की गला रेतकर हत्या कर दी जाती है, और उसका विडियो बनाया जाता है यहीं से हमास जैसी आतंकी गतिविधियों की शुरूआत हो गई थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के मुखिया इन घटनाओं को छिटपुट और सामान्य घटना बताते हैं। 

शुक्रवार को मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और नई दिल्ली सासंद मनोज तिवारी ने कहा कि राजस्थान जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर वाले प्रदेश में आज क्या हो रहा है भ्रष्टाचार में सबसे अव्वल कोई राज्य है तो वह राजस्थान है। मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश दुष्कर्म के मामलों में नंबर एक पर है, और इस बात पर दुख प्रकट करने के बजाय राजस्थान के मंत्री सदन में मखौल उड़ाते देखे गए, एक विडियों मंे मैने देखा कि मंत्री कह रहे हैं कि हां भई हम दुष्कर्म मंे नंबर वन हैं क्या करें ये मर्दों का प्रदेश जो है। हम भी मानते हैं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है, लेकिन आप दुष्कर्म के आंकड़े पूंछने पर जो बोल रहे हैं वह शर्मनाक है। जब हम यह सुनते हैं कि राजस्थान दलित भाई-बहिनों पर अत्याचार के मामलों में भी नंबर वन है, जब हम सुनते हैं कि 70 लाख युवाओं का भविष्य पेपर लीक की भेंट चढ़ गया। पिछले पांच सालों में पेपर लीक के मामलों में राजस्थान नंबर वन है, और कर्ज लेने के मामले में भी राजस्थान नंबर वन है। राजस्थान में कर्ज की यह स्थिति है, कि जन्म लेने वाला बच्चा जन्म लेते ही 71 हजार का कर्जा लेकर आंखे खोलता है। 

भाजपा सासंद मनोज तिवारी ने कहा कि राजस्थान में दो बड़ी परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने शुरू किया। इसमें दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे और बठिंडा-जामनगर शुरू कर दी। भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रदेश में चार वंदेभारत टेªनों के साथ अब तक का सबसे ज्यादा रेल बजट दिया। राजस्थान में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार ने यहां की जनता को बहुत सी सौगातें दी। महाराज राहुल गांधी ने वादा किया था, ‘‘चाहे सूरज उगे या ना उगे चांद चाहे छिप जाए’’ दस दिन में किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ किया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts