Saturday, 29 August 2026

भाजपा का कमल खिलेगा, कार्यकर्ताओ की ताकत और जनता के प्यार ,आशीर्वाद की बदौलत टोंक सीट जीतेंगे: मेहता


भाजपा का कमल खिलेगा, कार्यकर्ताओ की ताकत और जनता के प्यार ,आशीर्वाद की बदौलत टोंक सीट जीतेंगे: मेहता

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और  टोंक भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में राजस्थान में भाजपा का कमल खिलेगा।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ के दम और जनता के स्नेह व आशीर्वाद से टोंक की सीट भाजपा जीतेगी।

मेहता ने टोंक विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को जनता की सेवा के लिए प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से मुकाबले सम्बन्धी सवाल के जवाब में तंज कसते हुए कहा कि वे अपनी मतों की गणना की शुरुआत 50हजार से करते है लेकिन हम हवाई नही बल्कि भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता है हम  काम में विश्वास करते है न कि हवाई बातों में।उन्होंने कहा कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता है जिसकी कभी दो सीटें हुआ करती थी आज 320 तक पहुंच चुके।मेहता ने पायलट सहित कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल को कुशासन की संज्ञा देते हुए कहा कि 25 नवम्बर  को कार्यकर्ताओ के उत्साह व जनता के स्नेह ,आशीर्वाद से हुई वोटिंग के 4दिसम्बर को घोषित परिणाम से पता चल जाएगा कि राजस्थान की जनता कमल के साथ है।

पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने सचिन पायलट पर हमला बोलते हुए कहा कि पायलट को विधायक बना करके अब टोंक की जनता खुद  को ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने  कहा कि पायलट इतने बड़े नेता है कि वे जब भी आते हैं जिससे आम जनता  उन तक नही  पहुंच पाती है। उन्होंने इशारों ही इशारों में आने वाले विधानसभा चुनाव में पायलट को खुली चुनौती दी । बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और टोंक से बीजेपी के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने  कहा कि पायलट  की राजनीति करने का तरीका अलग है। आम जनता के बीच उनका जुड़ाव नहीं हो पाया। इसके कारण आमजन की समस्याएं दूर नहीं हुई। जबकि वे जब विधायक थे तब आमजन हर छोटे काम के लिए उन्हें सीधे फोन करता था और उनकी समस्याएं भी दूर होती थी।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की लड़ाई का खामियाजा टोंक की जनता को भी भुगतना पड़ा है। जो विकास टोंक का होना चाहिए था। वह इस लड़ाई की भेंट चढ़ गया। वहीं मेहता ने कहा कि उन्हें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है कि वे इस विधानसभा से कमल को खिलाएंगे। उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया कि उनका टोंक की जनता से सीधा जुड़ाव है। ऐसे में उन्हें विश्वास है कि टोंक की जनता और कार्यकर्ताओं के दम पर बीजेपी जीत हासिल करेगी। पूर्व विधायक मेहता ने कहा कि भाजपा में सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ही हमारा सबसे बड़ा चेहरा है और उन्हीं के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़े जाएंगे। इसके बाद पार्टी का जो भी निर्णय होगा, उसके अनुसार राजस्थान में मुख्यमंत्री  तय किया जाएगा। जो सब लोगों के लिए सर्वमान्य होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 160 सीटों के करीब जीत हासिल करके राजस्थान में  सरकार बनाएंगी।


Previous
Next

Related Posts