Saturday, 29 August 2026

सनातन विरोधी सरकार को अब राजस्थान से विदा करके डबल इंजन की सरकार बनाना होगा: दिया कुमारी


सनातन विरोधी सरकार को अब राजस्थान से विदा करके डबल इंजन की सरकार बनाना होगा: दिया कुमारी

टोंक जिले की देवली-,उनियारा विधानसभा क्षेत्र से शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी विजय बैंसला ने रिटर्निंग ऑफिसर उनियारा के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन रैली एवं जनसभा गढ़ में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा की प्रदेश महामंत्री और विद्यानगर से प्रत्याशी सांसद दिया कुमारी ने कहा कि इस जनसभा की भीड़ बता रही हैं कि देवली- उनियारा की सीट भाजपा जीत चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच साल कांग्रेस राज में जंगलराज से प्रदेश की जनता त्रस्त रही।जनता डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए 25 नवम्बर का इंतजार कर रही हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही राजस्थान विकास की गति पकड़ेगा।

उन्होंने कांग्रेस सरकार को कोसते हुए कहा कि इस चुनाव में भ्रष्टाचारी,महिला विरोधी, किसान विरोधी,युवा विरोधी कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। जिसने किसानों के साथ न्याय नहीं किया, युवाओं को बेरोजगार रखा उनको वोट मांगने का कोई अधिकार नही है।संतो का अपमान हुआ, मंदिरों की तोड़ा गया,इस सनातन विरोधी सरकार को राजस्थान से हमेशा -हमेशा के लिए विदा करना है और देश, प्रदेश में रामराज्य लाना है।

भाजपा प्रत्याशी विजय बैंसला ने कहा कि यदि वह चुनाव जीतते है, तो देवली उनियारा क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क, सफाई, नाले आदि की प्रमुख समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने प्रदेश कि कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार  के आरोप भी लगाए।भाजपा कार्यकर्ता और जनता के सहयोग से देवली- उनियारा सीट ही नही जीतेंगे बल्कि  राजस्थान में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।

दिल्ली सांसद एवं विधानसभा चुनाव कर टोंक जिला प्रभारी रमेश बिधूड़ी ने कहा कि ये चुनाव भारत के स्वाभिमान का चुनाव है।अगर हम चुनाव हार जाएंगे तो हमास को बल मिलेगा।ये चुनाव भारत की अस्मिता का चुनाव हैं।ये हमारी परीक्षा की घड़ी है।राजस्थान की जनता राजस्थान की कांग्रेस सरकार से मुक्ति चाहता है।

सभा मे

नामांकन रैली में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता,पूर्व विधायक व टोंक प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता,मालपुरा प्रत्याशी कन्हैया लाल चौधरी, खंडार प्रत्याशी जितेंद्र गोठवाल, जिला प्रमुख सरोज बंसल,शंकर लाल ठाडा, रमेश जिंदल,रणवीर पठानिया, राकेश बढ़ाया, आदेश कंवर, कैलाश चतुर्वेदी,राजकुमार मीणा, बनवारी जाट,नमोनारायण गौतम, महावीर गुर्जर, लक्ष्मीनारायण मीणा, सावरिया बैरागी, ममता जाट, धाकड़ समाज प्रदेशाध्यक्ष हेमराज धाकड़, उदयलाल गुर्जर, शिवजीराम चौधरी, सत्यनारायण मीणा, रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र चौधरी,सुरेंद्र धाकड़,जगदीश साहू,राजा बाबू सहित हजारो लोग मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts