Saturday, 29 August 2026

एसकेडी यूनिवर्सिटी में प्रो. आर एल गोदारा कुलपति नियुक्त


एसकेडी यूनिवर्सिटी में प्रो. आर एल गोदारा कुलपति नियुक्त

गुणवत्तापरक शिक्षा के अग्रणी केंद्र खुशाल दास विश्वविद्यालय में नव नियुक्त कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ. रतनलाल गोदारा ने आज सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र विजेता कर्नल योगेंद्र सिंह यादव, गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा, एसकेडी यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन दिनेश कुमार जुनेजा और वाइस चेयरपर्सन वरूण यादव की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत पदभार ग्रहण किया। 

देश के जाने-माने शिक्षाविद और प्रशासक प्रोफेसर गोदारा पूर्व में नॉर्थ गुजरात यूनिवर्सिटी पाटन, वर्धमान महावीर मुक्त विश्वविद्यालय कोटा राजस्थान और जेप्पीयर यूनिवर्सिटी चेन्नई तमिलनाडु में वाइस चांसलर के तौर पर सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं। प्रोफेसर गोदारा ने समस्त स्टाफ को सम्बोधित करते हुए कहा कि हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन में रिसर्च और इनोवेशन की दिशा में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए युवाओं को और तराशना होगा जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए यूनिवर्सिटी ने गांवों के साथ काम करना शुरू कर दिया है।

इस अवसर पर  प्रति कुलपति प्रोफेसर वैभव श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार डॉ. सीएम राजोरिया और छात्र कल्याण अधिष्ठाता सहित सभी संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष और शिक्षक उपस्थित थे।   



    Previous
    Next

    Related Posts