Saturday, 29 August 2026

ईडी ने जल जीवन मिशन में हुए घोटाले को लेकर आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल के कार्यालय और घर सहित 20 जगह की छापेमारी


ईडी ने जल जीवन मिशन में हुए घोटाले को लेकर आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल के कार्यालय और घर सहित 20 जगह की छापेमारी

हजारों करोड़ रुपयों के जल जीवन मिशन योजना में घोटाले को लेकर एक बार फिर से ईडी की छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई है। इस योजना से जुड़े अतिरिक्त मुख्य सचिव आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल के कार्यालय और घर में छापेमारी की गई है। 

ईडी के अफसर दोनो जगहों पर फाइलें सर्च कर रहे हैं। इस मामले में पहले भी आईएएस अधिकारी अग्रवाल से भी पूछताछ करने की बात सामने आई थी। ईडी ने कुछ सप्ताह पहले इस मामले से जुड़े ठेकेदारों और अन्य लोगों के यहां पर छापे मारे थे। इस मामले में ईडी की टीम ने छापेमारी में दौरान ढाई करोड़ रुपये की नगदी बरामद की थी। इसके अलावा ईडी की टीम को सोने की एक ईंट भी बरामद की थी जो करीब 1 किलो वजन की थी। जिसका बाजार मूल्य साठ लाख रुपए से भी ज्यादा था। फिलहाल इस मामले में अब अधिकारियों के यहां छापे मारे जा रहे हैं।

ईडी की टीम पीएचडी मंत्री डॉ. महेश जोशी पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। साथ में मंत्री जोशी के करीब ईडी की रडार में है। इस दौरान रिटायर्ड राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी महेश मित्तल, प्रॉपर्टी कारोबारी संजय बढ़ाया, प्रॉपर्टी कारोबारी कल्याण सिंह काव्या, अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना, मायालाल सैनी और ठेकेदार पदम जैन के घरों पर ईडी का सर्चिंग अभियान चल रहा है।


जल जीवन मिशन योजना के घोटाले को लेकर ईडी की कार्रवाई से पहले ही संजय बढ़ाया को इसकी भनक लग गई और कार्रवाई से एक दिन पहले अपना मोबाइल फोन बदल लिया। संजय के उस फोन में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। जिसको लेकर ईडी संजय से वह फोन हासिल करने का प्रयास कर रही है। ईडी की कार्रवाई के दौरान संजय बढ़ाया और रिटायर्ड आईएस अफसर महेश मित्तल के आवास पर भारी मात्रा में नगदी मिली हैं। जिसको गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई। फिलहाल ईडी के अधिकारी महेश मित्तल और संजय बढ़ाया से पूछताछ करने में जुटे हुए हैं।

ईडी की कार्रवाई से कांग्रेस के नेताओं और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 

Previous
Next

Related Posts