Saturday, 29 August 2026

IND vs SL: श्रीलंका को हराकर भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री, शमी ने लिए शानदार पांच विकेट


IND vs SL: श्रीलंका को हराकर भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री, शमी ने लिए शानदार पांच विकेट


भारत लगातार सात मैच जीतकर विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने गुरूवार को वानखेड़े स्टेडियम में यहां श्रीलंका को 302 रन से मात देकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जहां टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 357 रन बनाए। इस दौरान विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने दमदार पारियां खेली। दूसरी पारी में भी टीम इंडिया का दबदबा जारी रहा। जहां उन्होंने श्रीलंका को 55 रनों पर ही ऑलआउट कर मैच बड़ी आसानी से जीत लिया।

रोहित ने कहा तेज गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘‘इंग्लैंड के खिलाफ और आज श्रीलंका के खिलाफ लगातार ऐसे प्रदर्शन से साफ दिखता है कि हमारे तेज गेंदबाजों का स्तर किस तरह का है और हालात कैसे भी हों, वे खतरनाक हैं। उम्मीद करता हूं कि वे ऐसा प्रदर्शन जारी रखेंगे।

    Previous
    Next

    Related Posts