


भाजपा ने टोंक विधानसभा सीट से पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजीत सिंह मेहता को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है।वही निवाई सुरक्षित सीट से रामसहाय वर्मा को भाजपा ने टिकट दिया है।
टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के निवास काला बाबा पुरानी टोंक में गुरुवार की सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई थी।जहां कार्यकर्ता भाजपा की तीसरी सूची की प्रतीक्षा में थे।देर शाम को जैसे ही भाजपा की तीसरी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हुई वैसे ही टोंक शहर में भाजपा तथा अजीत सिंह मेहता के जिंदाबाद की नारेबाजी करते हुए सेकड़ो कार्यकर्ता घण्टाघर ,सुभाष बाजार सहित कई इलाकों में पटाखे छोड़ आतिशबाजी करके खुशी व्यक्त की। करीबन दो घण्टे तक घण्टाघरऔर सुभाष बाजार पर सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने मिठाइयां बांटी तथा आतिशबाजी की।
पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर,खेमराज मीणा, भाजपा शहर मण्डल टोंक के अध्यक्ष राजेश शर्मा,शैलेन्द्र शर्मा,पार्षद रामचरण साहू,अधिवक्ता संघ के शैलेन्द्र शर्मा, व्यापार महासंघ टोंक के महामंत्री आनन्द बम,बाबूलाल गुंसारिया,नफीस मंत्री,अनिल टिक्किवाल, दिलीप सिंह मेहता,विशाल मेहता,प्रभु लाल चौधरी,महेंद्र चौधरी,उमेश गुप्ता,राजेश जैन सहित सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी की तथा मिठाइयां व लड्डू बांट करके खुशियां मनाई।जिन्होंने कहा कि टोंक विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने समर्पित व जनता से जुड़े कार्यकर्ता व स्थानीय व्यक्ति को टिकट देकर कार्यकर्ताओं व जनभावनाओं को महत्व दिया है।
उल्लेखनीय रहें पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने टोंक से अजीत सिंह मेहता को टिकट दिया था लेकिन ऐनवक्त टोंक से कांग्रेस ने तत्कालीन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को टिकट दिए जाने के कारण भाजपा ने मेहता की जगह तत्कालीन मंत्री युनूस खान को टिकट दिया था।उस चुनाव में यूनुस खान को कांग्रेस के सचिन पायलट ने 54 हजार से अधिक रिकॉर्ड तोड़ मतों से पराजित किया था।