


हवामहल विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने भले ही अभी किसी को उम्मीदवार घोषित नहीं किया हो लेकिन यहां से मौजूदा विधायक और जलदाय मंत्री डॉ.महेश जोशी के टिकट पर संकट की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसी को लेकर बुधवार शाम जोशी समर्थक सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें ही फिर से टिकट देने की मांग की।
प्रदर्शन में हवामहल विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश कांग्रेस पार्षद भी मौजूद रहे। जोशी समर्थक कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे थे। हालांकि इस दौरान मुख्यालय का द्वार बंद कर दिया गया लेकिन कार्यकर्ता द्वार तोड़कर अंदर घुस गए और नारेबाजी करने लगे। उसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
जोशी समर्थकों को आशंका है कि पार्टी यहां से जोशी की बजाए किसी नए चेहरे को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार सकती है। हवामहल से कांग्रेस के टिकट के लिए दावेदारी कर रहे गिरीश पारीक के समर्थकों ने भी पीसीसी मुख्यालय के बाहर मौन प्रदर्शन। किया। समर्थकों ने पार्टी हाईकमान से सर्वें के आधार पर ही टिकट देने की मांग की। ।
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी और विद्याधर नगर से प्रत्याशी रहे सीताराम अग्रवाल ने भी नामांकन फॉर्म खरीदा है। जो कांग्रेस कीराजनीति में चर्चा का विषय है। तिवाड़ी ने किसी भी विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदारी नहीं जताई थी लेकिन हवामहल से उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।