Saturday, 29 August 2026

यूपी की तर्ज पर बुलडोजर मॉडल अब राजस्थान में भी लागू होगा: योगी आदित्यनाथ


  यूपी की तर्ज पर बुलडोजर मॉडल अब राजस्थान में भी लागू होगा:  योगी आदित्यनाथ

तिजारा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महंत बालकनाथ ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- हमने सुना है कि तिजारा विधानसभा सीट से कांग्रेस ने जिसे उतारा है, वह अपने नाम के साथ बड़ी-बड़ी उपमाएं लगाता है। तालिबान का इलाज तो बजरंग बली की गदा के पास ही है। गाजा पट्‌टी में तालिबानी मानसिकता को इजराइल कैसे कुचल रहा है, आप सब देख रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि यूपी की तर्ज पर बुलडोजर मॉडल अब राजस्थान में भी लागू होगा। जो अपराधियों को नष्ट करने का काम करेगा और माताओं-बहनों की सुरक्षा करेगा।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजाद भारत में सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश का एकीकरण करने के लिए बीड़ा उठाया था। वे सफल भी हुए, लेकिन कांग्रेस ने देश को कश्मीर की एक समस्या दे दी। आर्टिकल 370 की एक समस्या को प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने समाप्त कर दिया। आतंकवाद के ताबूत पर अंतिम कील ठोक दी है। आतंकवाद सदैव के लिए समाप्त होगा, समस्या कांग्रेस की देन है।उन्होंने कहा किसरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था। अयोध्या में राम मंदिर के विवाद का समाधान कांग्रेस चाहती ही नहीं थी, लेकिन इसका भी समाधान हो चुका है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अशोक गहलोत जी उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। जहां-जहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। वहां विकास है, समृद्धि है। हर तबके को सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। 2014 में मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे, उन्होंने एक ही बात कही थी- 'सबका विकास, सबका साथ' भावना के साथ काम करेंगे। उन्होंने जो कहा, करके दिखाया।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में एक करोड़ 75 हजार गरीबों को फ्री गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाया है। पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा, घर-घर नल योजना से शुद्ध पानी पहुंच रहा है, लेकिन राजस्थान कहां है। राजस्थान का पैसा, युवाओं की मेहनत का लाभ राज्य को क्यों नहीं मिल पा रहा है। संतों की हत्या होती है, गो तस्करी होती है, बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। व्यापारी की संपत्ति पर गुंडा कब्जा कर लेता है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश 25 करोड़ की आबादी वाला राज्य है, लेकिन किसी अपराधी की हिम्मत नहीं है कि बहन-बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ कर सके। बेटी की सुरक्षा है तो पूज्य संतों का सम्मान है। गरीब जहां बसा है, वहीं पर उसको जमीन का पट्टा भी दे दिया गया। आवास भी बनाया जा रहा है। लंपी डिजीज से उत्तर प्रदेश में गोवंश को नुकसान नहीं हुआ।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा बालकनाथ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सीएम हाउस फतवाहाउस बन गया है। वहां से सनातन धर्म के खिलाफ काम होते हैं। बालकनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार के बारे में बात करने से हमारा मुंह खराब हो जाता है। इस प्रकार का पांच वर्ष का शासन काल रहा।

Previous
Next

Related Posts