Saturday, 29 August 2026

श्योपुर से जयपुर जा रही प्राइवेट स्लीपर कोच बस पलटने से एक यात्री की मौत, 30 से अधिक यात्री घायल


श्योपुर से जयपुर जा रही प्राइवेट स्लीपर कोच बस पलटने से एक यात्री की मौत, 30 से अधिक यात्री घायल

सदर टोंक पुलिस थानांतर्गत चंदलाई गांव के समीप श्योपुर से जयपुर जा रही एक निजी स्लीपर कोच बस के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही तीस यात्री घायल हो गए जिनको इलाज के लिए राजकीय सहादत अस्पताल टोंक में भर्ती कराया गया है।  बस चालक को गम्भीर हालत में इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात को मघ्यप्रदेश के श्योपुर से जयपुर की तरफ जाते वक्त एक निजी स्लीपर कोच बस चंदलाई के समीप टोंक-सवाई माधोपुर हाइवे के पास घांस चौकी के नजदीक बस पलट गई।इस हादसे में  श्योपुर निवासी विनोद जाटव पुत्र छोटू जाटव (29) की मौत हो गई।इस हादसे में घायलों में से करीबन पांच यात्रियों को इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है।बस हादसे में बनवारी, रामस्वरूप,विक्की, नन्दकिशोर, अविनाश,जिगर,बंटी, राजू, गिर्राज, रवि बंजारा, रामफल, विष्णु, अशोक,नरपत,श्याम,बद्री सहित 30 व्यक्ति घायल हुए है। घटना ही जानकारी मिलते ही सदर पुलिस थाना सहित तीन थानों के जाप्ता पहुंचा और  घायलों को इलाज के लिए राजकीय सहादत अस्पताल टोंक लाकर भर्ती कराया गया है।

Previous
Next

Related Posts