


विधानसभा क्षेत्र टोंक में आदर्श आचार संहिता के तहत एफएसटी संख्या 8 ने रोडवेज बस स्टेण्ड टोंक से चैकिंग व तलाशी के दौरान पवन कुमार गुप्ता पुत्र सागरमल गुप्ता निवासी ए-9 माथुर वैश्य नगर सीताबाड़ी टोंक रोड सांगानेर के कब्जे से 19.293 किग्रा चांदी पकड़ी है जिसकी कीमत 13 लाख 50हजार रूपये है।टीम ने 70हजार रूपये की नगदी भी जप्त की है।
रिटर्निंग ऑफिसर टोंक कपिल शर्मा ने बताया कि चांदी की कीमत व नगदी सहित जप्त की गई कुल राशि 1 42 हजार रुपए है। वही विधानसभा क्षेत्र देवली-उनियारा (97) में एफएसटी संख्या 2 द्वारा रामथला चौराहाै नासिरदा के पास चैकिंग व तलाशी के दौरान वैन में लोकेश शर्मा पुत्र ओमप्रकाश निवासी अमरावासी जहाजपुर से 1लाख 1हजार रूपये जब्त किये गये।
साथ ही विधानसभा क्षेत्र देवली-उनियारा (97) में एसएसटी संख्या 5 द्वारा भरनी स्थित नाके पर चैकिंग व तलाशी में कार से राजाराम गुर्जर पुत्र प्रेमचंद निवासी चांदसिंहपुरा दूनी से 3 लाख 69 हजार रूपये जब्त किए । एसएसटी संख्या 2 द्वारा रामथला स्थित नाके पर चैकिंग व तलाशी के दौरान पीकअप से हजारी लाल बैरवा पुत्र ओकार लाल बैरवा निवासी रानीपुरा हिण्डोली जिला बूंदी से 7 लाख 97 हजार 500 रूपये जब्त किए ।