Saturday, 29 August 2026

टोंक जिले में 13 व्यक्तियों का गुंडा एक्ट कार्यवाही में निष्कासन, 4996 व्यक्ति पाबन्द


टोंक जिले में 13 व्यक्तियों का गुंडा एक्ट कार्यवाही में निष्कासन, 4996 व्यक्ति पाबन्द

टोंक जिले में विधानसभा चुनाव शांति पूर्वक,निष्पक्ष एवं भय मुक्त  कराए जाने तथा शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 13 व्यक्तियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत निष्कासन की कार्यवाही की गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने बताया कि  जिले में निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत धारा107/116 में 1696 इस्तगासे 4159 व्यक्तियों  के विरुद्ध ,151 सीआरपीसी में 301 इस्तगासे 523 व्यक्तियों के विरुद्ध पेश करके पाबन्द किया गया।उन्होंने बताया कि 110 सीआरपीसी में 5इस्तगासे 20 व्यक्तियों के विरुद्ध पेश करके पाबन्द कराया गया। इस प्रकार कुल 4996 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने बताया कि पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध  कार्यवाही की है जिनमें से कुल 898 वारंटियों का निस्तारण किया गया।साथ ही जिला स्तरीय टॉप 10 सहित 2 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता  के दौरान  अपराधियों की धरपकड़  के लिए 39 स्थायी वारंटी, 2 भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया गया।



Previous
Next

Related Posts