


पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस कार्य समिति सदस्य सचिन पायलट अब पत्नी सारा के बीच तलाक हो चुका है। पायलट के चुनावी शपथ पत्र में इसका खुलासा हुआ है।
उन्होंने टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने के बाद दिए शपथ पत्रमें पत्नी के नाम के आगे 'तलाकशुदा' लिखा है। सचिन पायलट और सारा के बीच तलाक होने की जानकारी पहली बार सार्वजनिक हुई है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि तलाक कब हुआ?
सचिन पायलट के दोनों बच्चे उनके पास हैं। पायलट ने शपथ पत्र में अपने दो लड़के आरन पायलट और विहान पायलट के नाम लिखे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में दिए शपथ पत्र में सचिन पायलट ने पत्नी के नाम के कॉलम में सारा पायलट का नाम लिखा था। इस बार पत्नी के नाम के कॉलम में 'तलाकशुदा' लिखा है।