Thursday, 26 June 2025

कांग्रेस ने 56 उम्मीदवारों की सूची जारी की, आठ विधायकों के कांटे टिकट, 27 नए चेहरों को चुनाव में उतारा


कांग्रेस ने 56 उम्मीदवारों की सूची जारी की, आठ विधायकों के कांटे टिकट, 27 नए चेहरों को चुनाव में उतारा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आखिर काफी कसम काश के बाद अपनी 56 उम्मीदवारों की चौथी सूचीजारी कर दी है। संगठन महामंत्री के वेणुगोपाल ने यह सूची जारी की है।

कांग्रेस की चौथी सूची में भी पहले की तीन सूचियों की तरह ही ज्यादातर विधायकों को ही टिकट मिले हैं। इस सूची में भी नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और जलदाय मंत्री महेश जोशी का नाम शामिल नहीं किया है। 27 नए चेहरे उतारे गए हैं। मौजूदा आठ विधायकों के टिकट काटे गए हैं जिसमें गंगानगर - राजकुमार गौड़, तिजारा - दुर्रू मियां (बसपा के संदीप यादव को भी मौका नहीं),अलवर (राजगढ़) - जौहरी लाल मीणा, कठूमर - बाबूलाल बैरवा ,बसेड़ी - खिलाड़ी लाल बैरवा, बिलाड़ा - हीराराम मेघवाल,सांगोद - भरत सिंह कुंदनपुरऔर  हिंडौन - भरौसी लाल यादवके टिकट काटे हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ उदयपुर से चुनाव लड़ेंगे। इस सूची में सिवाना से मानवेंद्र सिंह को, भरतपुर जिले के नदबई में बसपा छोडक़र कांग्रेस का दामन थाम चुके जोगिन्दर अवाना को चित्तौडग़ढ़ जिले की की कपासन से पूर्व विधायक शंकरलाल बैरवा, बड़ीसादड़ी से डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट और बेगूं से विधायक राजेन्द्र सिंह बिधूड़ी को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस की चौथी सूची में सचिन पायलट समर्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र शेखावत ,विनोद गोठवाल,अमरसिंह जाटव,संजय जाटव ,शिवप्रकाश गुर्जर,सुरेश गुर्जर,रतन देवासी,समरजीत सिंह और हरिमोहन शर्मा टिकट मिला है।

कांग्रेस की चौथी सूची: गंगानगर- अंकुर मंगलानी,रायसिंहनगर- सोहन लाल नायक,अनूपगढ़- शिमला देवी नायक,पीलीबंगा - विनोद गोठवाल,बीकानेर पूर्व- यशपाल गहलोत,लूणकरनसर- डॉ. राजेंद्र मूंड,चूरू- रफीक मंडेलियाखंडेला- महादेव सिंह,श्रीमाधोपुर-दीपेन्द्र सिंह,तिजारा-इमरान खान,किशनगढ़ बास-दीपचंद खेरिया,बहरोड़- संजय यादव,थानागाजी- कांति प्रसाद मीना,राजगढ़-लक्ष्मणगढ़- मांगीलाल मीना,कठूमर - संजना जाटव से टिकट दिया गया है।
नदबई- जोगेंद्र अवाना,बयाना - अमर सिंह जाटव,बसेड़ी- संजय कुमार जाटव,हिंडौन- अनिता जाटव,बामनवास - इंद्रा मीणा,निवाई- प्रशांत बैरवा,किशनगढ़- विकास चौधरी,अजमेर दक्षिण- द्रौपदी कोली,नसीराबाद- शिव प्रकाश गुर्जरब्यावर- पारस जैन,मकराना- जाकिर हुसैन गेसावत,जैतारण- सुरेंद्र गोयल,पाली- भीमराज भाटी,बाली- बद्री राम जाखड़,भोपालगढ़ - गीता बरवार,बिलाड़ा- मोहन लाल कटारिया,शिव- अमीन खान,सिवाना-मानवेंद्र सिंहचौहटन- पदमाराम मेघवाल,जालोर- रमिला मेघवाल,भीनमाल- डॉ. समरजीत सिंह,रानीवाड़ा- रतन देवासी,पिंडवाड़ा-आबू - लीलाराम गरासिया,गोगुंदा- डॉ. मांगीलाल गरासिया,उदयपुर ग्रामीण- डॉ. विवेक कटारा,उदयपुर- गौरव वल्लभ,धरियावद- नगराज मीना,आसपुर- राकेश रोत,सागवाड़ा - कैलाश कुमार भील,गढ़ी - शंकर लाल चरपोटाकपासन - शंकर लाल बैरवा,बेगूं- राजेंद्र सिंह बिधूड़ी,बड़ी सादड़ी-  बद्री लाल जाट,कुम्भलगढ़- योगेन्द्र सिंह परमार,
राजसमंद-नारायण सिंह भाटी,बूंदी- हरिमोहन शर्मा,सांगोद-भानु प्रताप सिंह,छबड़ा- करण सिंह राठौड़,डग- चेतराज गहलोत,खानपुर- सुरेश गुर्जर,मनोहर थाना- नेमीचंद मीना टिकट दिया है।

Previous
Next

Related Posts