Saturday, 29 August 2026

जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी मंगलवार को सालासर बालाजी धाम पहुंचे और टिकट पाने के लिए अनुष्ठान किया शुरू


जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी मंगलवार को सालासर बालाजी धाम पहुंचे और टिकट पाने के लिए अनुष्ठान किया शुरू

जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी मंगलवार को सालासर बालाजी धाम पहुंचे हैं। उन्होंने सालासर बालाजी की पूजा अर्चना की और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए विशेष अनुष्ठान करा रहे हैं। इस अनुष्ठान से पहले वे हनुमान चालीसा का पाठकर रहे हैं।वे सालासर बालाजी महाराज से एक ही प्रार्थना कर रहे हैं कि उन्हें हवा महल से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित कर दे। 

मंगलवार को शाम 4:00 बजे दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दूसरी बार हो रही है और उनके टिकट का निर्णय भी उसी में होना है। इसी के चलते डॉ. महेश जोशी ने मंगलवार को सालासर धाम जाकर अपना अनुष्ठान पूरा कर पूरा कर रहे हैं जिससे कि उनकी मनोकामना पूरी हो सके।

उल्लेखनीय है कि डॉ. महेश जोशी ने कुछ दिन पहले ही गिरिराज जी धाम जाकर की 16 कोस की परिक्रमा भी की थी।

    Previous
    Next

    Related Posts