Saturday, 29 August 2026

राष्ट्र भक्त दल 200 विधानसभा क्षेत्र में लड़ेगा चुनाव, घोषणा पत्र जारी किया


राष्ट्र भक्त दल 200 विधानसभा क्षेत्र में लड़ेगा चुनाव, घोषणा पत्र जारी किया

विधानसभा चुनावों में इस बार राष्ट्र भक्त दल भी चुनावी मैदान में आ चुकी है। 200 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। राष्ट्र भक्त दल ने अपनी चुनाव घोषणा पत्र भी जारी किया  है। 

राष्ट्र भक्त दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय वैद्य ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्र भक्त दल राजस्थान में नि:शुल्क शिक्षा,पानी और प्रत्येक परिवार को एक करोड़ रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा सहित कई मुद्दों को लेकर विधानसभा के चुनाव में उतरेगी है। 

उन उन्होंने कहा कि राजस्थान में उनकी सरकार बनती है तो प्रत्येक परिवार को तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी और सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा हर हिन्दू के लिए राष्ट्र भक्त निःशुल्क कोर्ट केस भी लड़ा जाएगा। साथ ही हर गांव में डिजिटल लाईब्रेरी और खेल का मैदान बनाए जाएंगे। 

विधानसभा चुनाव प्रभारी राजकुमार गौतम ने कहां कि राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है और पार्टी की ओर से चुनावी घोषणा पत्र जनता के सामने प्रस्तुत कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेशवासियों को भाजपा और कांग्रेस का विकल्प चाहिए था, जो राष्ट्र भक्त दल के रूप में लोग देख रहे है। 

    Previous
    Next

    Related Posts