Saturday, 29 August 2026

विधानसभा चुनाव: टोंक पुलिस ने नगदी सहित अवैध खनन,मादक पदार्थ, विस्फोटक सामग्री और शराब मामलों में 5.18 करोड़ 36हजार रुपए से अधिक की जप्ती : राजर्षि राज


विधानसभा चुनाव: टोंक पुलिस ने नगदी सहित अवैध खनन,मादक पदार्थ, विस्फोटक सामग्री और शराब मामलों में  5.18 करोड़ 36हजार रुपए से अधिक की जप्ती : राजर्षि राज

विधानसभा चुनाव में धन बल के दुरुपयोग को रोकने के लिए भारत निर्वाचन आयोग  की तरफ से लागू की गई आचार संहिता की पालना में टोंक जिले की पुलिस ने अब तक 28 लाख 8 हजार 275 रुपए की नगदी सहित अवैध मादक पदार्थ, आबकारी अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम व अवैध खनन की कार्यवाई में 5 करोड़18 लाख 36 हजार 563 रुपए की राशि की जप्ती की कार्यवाई की गई है।जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के निर्देशानुसार चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद तीन सप्ताह में यह बड़ी कार्यवाई है पिछले विधानसभा चुनाव में सिर्फ 65 लाख रुपए की जप्ती की गई थी।

जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आचार संहिता प्रभावी होने से अब तक जिले में कुल  5 करोड़18 लाख 36 हजार 563 रूपये की जप्ती की कार्यवाही की गई है। यह राशि पिछले विधान सभा चुनाव वर्ष 2018 की जप्ती 65 लाख रूपये की तुलना मेें इस चुनाव में प्रथम तीन सप्ताह में 8 गुना ज्यादा जब्ती की कार्यवाही की गई है।

उन्होंने बताया कि अब तक 21लाख 75 हजार 800 रूपये की कीमत का अवैध मादक पदार्थ पकड़ा गया है।इस में 9 मामले दर्ज करके दर्ज 77.87 ग्राम अवैध स्मैक, 7.200 किलोग्राम अवैध गांजा, 6.320 किलोग्राम अवैध डोडापोस्त जप्त किया है।साथ ही पुलिस ने  3 मोटर साईकिल, 28हजार पकड़े है।उन्होंने बताया कि आबकारी अधिनियम में 93मामले दर्ज करके 89 मुल्जिमों से 48 लाख 74हजार 228 रूपये की कीमत की शराब व नगदी जप्त की है।पुलिस ने इनसे 5721.38 लीटर अवैध शराब जब्त की  जिसकी अनुमानित कीमत 36 लाख 70 हजार 598 रूपये एवं अपराध में प्रयुक्त की गई नकद राशि 3630 रूपये तथा 3 वाहन जब्त किए गए  जिसकी अनुमानित कीमत 12लाख रूपये है। 

जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने बताया कि विस्फोटक अधिनियम में 6 लाख 23 हजार 390 रूपये की कार्यवाही की गई। विस्फोटक अधिनियम में 3 प्रकरण दर्ज करके 4 अपराधियों के कब्जे से 202 जिलेटिन छडे़ व 633 डेटोनेटर जब्त किए गए जिनकी अनुमानित कीमत 22 हजार 20 रूपये एवं अपराध में प्रयुक्त 1 ट्रेक्टर एवं विस्फोटक में सहायक अन्य मशीनें तथा अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की गई, जिनकी अनुमानित कीमत 6लाख 01 हजार 370 रूपए है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन के तहत 4 करोड़ 62 हजार 100 रूपये की कार्यवाही की गई। अवैध खनन के अन्तर्गत 42 मामले दर्ज किए गए जिसके तहत 265 टन अवैध बजरी, 79 टन अवैध पत्थर एवं 50 वाहन जब्त करके 24 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक  राजर्षि राज ने बताया कि आर्म्स एक्ट में 59हजार 500 रूपये की कार्यवाही की गई।जिसमें  एक्ट में 19 प्रकरण दर्ज करके 18 अपराधियों के कब्जे से 5 देशी टोपीदार बन्दूक, 14 धारदार हथियार जब्त किए गए जिनकी अनुमानित कीमत 59 हजार 500 रुपए है।

Previous
Next

Related Posts