Saturday, 29 August 2026

प्रदेश में पैदा होने वाला हर बच्चा है 80 हजार का कर्जदार, खुद को फकीर कहने वाले सीएम गहलोत ने राजस्थान को बनाया फकीर : राखी राठौड


प्रदेश में पैदा होने वाला हर बच्चा है 80 हजार का कर्जदार, खुद को फकीर कहने वाले सीएम गहलोत ने राजस्थान को बनाया फकीर :  राखी राठौड

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौड ने कहा कि गहलोत सरकार के कुशासन के कारण यहां पैदा होते बच्चे पर 80 हजार का कर्ज चढ गया है। मुख्यमंत्री स्वयं को फकीर कहते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि उनके कुशासन के कारण प्रदेश आर्थिक मोर्चे पर फकीर बन गया है। 

सोमवार को भाजपा की मीडिया सेंटर पर प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और वित्तीय कुप्रबन्धन के कारण खजाने की हालत यह है कि रोडवेज कर्मचारियों को सैलरी देने का लाले पडे हुए है। बाल गोपाल योजना में दूध पाउडर सप्लाई करने वाली फर्म का पैसा बकाया है, बुजुर्गो और दिव्यांगो की पेंशन का भुगतान नही हो पा रहा है। 

उन्होंने कहा कि हालात इतने विकट हो गए हैं कि एसएमएस अस्पताल में रेजीडेंट्स को 11 माह से सैलरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कर्ज लेकर घी पीने का कार्य किया है जिसके कारण राजस्थान पर कर्ज बढकर 5.37 लाख करोड हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से दी जा रही गारंटियों पर सवाल खडे करते हुए कहा कि इसके लिए वित्तीय प्रावधान कहां रखे गए है इसका रोडमैप जनता के सामने रखें। जनता इन झूठी गारंटियों के चक्ककर में आने वाली नहीं है। राजस्थान में भ्रष्टाचार का आलम यह रहा है कि यहां डीओआईटी के कार्यालय में सोना और नकदी मिलती है जबकि इस विभाग के मुखिया खुद सीएम गहलोत थे।

Previous
Next

Related Posts