


भाजपा कार्यकर्ताओं में देवली-उनियारा विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर का टिकट काट करके विजय बैसला को प्रत्याशी बनाए जाने के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी खत्म होने की जगह बढ़ने से भाजपा जिला कार्यालय टोंक में राजेंद्र गुर्जर एवं भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला को एक साथ लेकर मीडिया के लाया गया ,जिससे एकजुटता का संदेश दिए जाने की कोशिश की गई।
भाजपा से दिल्ली सांसद एवं विधानसभा चुनाव के टोंक जिला प्रभारी रमेश बिधूड़ी, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, विधानसभा चुनाव प्रभारी रणवीर पठानिया की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी विजय बैसलाऔर पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में लाया गया।जिन्होंने एक -दूसरे को लड्डू खिला करके पार्टी की जीत के लिए संगठित होने का संदेश कार्यकर्ताओं में दिए जाने का प्रयास किया गया। पार्टी की यह कोशिश कितनी सफल होगी यह तो चुनाव परिणाम ही बताएंगे लेकिन नाराज कार्यकर्ताओ को मनाने की कोशिश में भाजपा कोई कमी नही छोड़ रही।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा से दिल्ली सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि पार्टी एकजुट है तथा कार्यकर्ताओं में कोई नाराजगी नही है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है।राजस्थान सरकार के पांच साल के कुशासन से जनता तंग आ चुकी । मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सबसे कमजोर साबित हुए है जिन्होंने विधायको को लूट की खुली छूट दी जिससे प्रदेश की जनता अब बदला लेने की तैयारी में है। अब बड़ी-बड़ी घोषणाएं करके उन्हें लुभाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे जनता समझ चुकी है।राजस्थान की सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति की है।
देवली -उनियारा भाजपा प्रत्याशी विजय बैंसला ने कहा कि देवली -उनियारा की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।विकास ठप पड़ा है,देवली- उनियारा सहित राजस्थान में कमल खिलेगा।बैसला ने गुर्जरो को वोद दिए जाने की अपील के वीडियो वायरल होने सम्बन्धी सवाल पर कहा कि पुराने विडियो की काट छाटकर डाला जा रहा है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी व राजस्थान में बदलाव लायेगी।
पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता था पार्टी ने मुझे विधायक बनाया।मैं विधायक अकेले दम पर नही बल्कि कार्यकर्ताओं के दम पर बना था।पहले भी कार्यकर्ता के नाते काम किया है, आगे भी कार्यकर्ता के नाते काम करते रहेंगे।हम सभी मिलकर क्षेत्र में कमल खिलाएंगे।