Saturday, 29 August 2026

दिवाली बोनस और डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को चुनाव आयोग ने दी मंजूरी


दिवाली बोनस और डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को चुनाव आयोग ने दी मंजूरी

चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव उषा शर्मा द्वारा दिवाली बोनस और डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव की फाइल को सोमवार को चुनाव आयोग ने  मंजूरी दे दी है। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान भी सामने आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि डीए में बढ़ोतरी को लेकर चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते डीए और बोनस पर प्रदेश सरकार फैसला नहीं कर सकती थी। ऐसे में इसका प्रस्ताव सरकार की ओर से चुनाव आयोग को भेजा गया था। 

मुख्य चुनाव अधिकारीप्रवीण गुप्ता ने यह प्रस्ताव दो दिन पहले चुनाव आयोग को भेजा था और उसने सोमवार को मंजूरी प्रदान कर दी। इस मंजूरी के साथ ही अब कर्मचारियों को बोनस और डीए का सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों और पेंशनरों को भुगतान हो सकेगा।

Previous
Next

Related Posts