Saturday, 29 August 2026

आयकर विभाग के अधिकारियों को गणपति प्लाजा में रोयरा सेफ्टी वॉलेट्स की जांच में मिला 4 किलो सोना ढाई करोड़ है कीमत


आयकर विभाग के अधिकारियों को गणपति प्लाजा में रोयरा सेफ्टी वॉलेट्स की जांच में मिला 4 किलो सोना ढाई करोड़ है कीमत

जयपुर के गणपति प्लाजा में रोयरा सेफ्टी वॉलेट्स लॉकर की आयकर अधिकारी लगातार जांच कर रहे हैं। शनिवार को जांच के दौरान एक लॉकर से आयकर के अधिकारियों को  4 किलो सोना मिला, जो की रूई की चादर में लपेटकर रखा हुआ था। इसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपए है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने सोने को सीज कर लिया है। ये लॉकर किसका है। इसका खुलासा नहीं किया है।

भाजपा के सांसद और सवाई माधोपुर से प्रत्याशी डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के आरोपों के बाद जयपुर में गणपति प्लाजा के रोयरा सेफ्टी वॉलेट्स लॉकर्स की जांच जारी है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने अभी तक 762 लॉकर की जांच की हैं और 338 लॉकरों की जांच करना बाकी हैं। 

आयकर विभाग के अधिकारियों को इससे पहले एक लॉकर से 2 करोड़ 46 लाख रुपए और 1 किलो सोना मिला था। आयकर के अधिकारियों ने बताया कि लॉकरों में और भी पैसा मिल सकता है। अब केवल 338 लॉकर की जांच करनी बाकी है। यह लॉकर्स में अधिकांश लॉकर बेनामी बताए जा रहे हैं। जिन दस्तावेजों के आधार पर लॉकर लिए गए। वह फर्जी निकल रहे हैं। आयकर विभाग की टीम ऐसे लॉकर्स की सूची बना रही है। इसकी जांच की जा सके।

Previous
Next

Related Posts