Saturday, 29 August 2026

प्रत्येक वोट को भाजपा के पक्ष में डलवाने की जिम्मेदारी हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की : सीपी जोशी


 प्रत्येक वोट को भाजपा के पक्ष में डलवाने की जिम्मेदारी हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की : सीपी जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने रविवार को सांगानेर से भाजपा प्रत्याशी भजनलाल शर्मा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा 36 कौम को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास इस ध्येय के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं, जिसके परिणाम आज पूरे देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी भारत के बढ़ते यश और वैभव में के रूप में दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री का कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा वाला है। कार्यकर्ता के रूप में यह समय हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारी हर बूथ की मतदाता सूची का परीक्षण हमें करना है। हर घर जाकर आना है, हर मत को भाजपा के पक्ष में डलाने का काम करना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जनता कमर कसके बैठी है, जिस सरकार ने हमारे साथ धोखा किया है, उसे सत्ता से उखाड़ फेंकना है। जो तुष्टिकरण से समाज को बांटे, किसान, युवा, महिलाओं के साथ छल, कपट करे, उनकी रक्षा नहीं कर पाए। युवाओं के हिस्से की नौकरियों को माफियाओं के हाथों बिकवाते हैं, ऐसी सरकार को सत्ता में रहना का कोई हक नहीं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि तुष्टिकरण में डूबी यह सरकार भगवा पताका पर रोक लगाती है। मंदिरों को तुड़वाती है और जय श्री राम नारा लगाने वालों को जेल भेजती है। 1992 में विवादित ढांचा गिराए जाने पर उन्होंने भाजपा की सरकार गिराई थी। समय बदल गया है, आज भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है। 

Previous
Next

Related Posts