Saturday, 29 August 2026

मतदान केंद्र में सभी मूलभूत सुविधाओं की सुनिश्चितता की जाएं,कोताही बर्दाश्त नहीं : कपिल शर्मा


मतदान केंद्र में सभी मूलभूत सुविधाओं की सुनिश्चितता की जाएं,कोताही बर्दाश्त नहीं : कपिल शर्मा

विधानसभा क्षेत्र टोंक के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) कपिल शर्मा ने कहा है कि  सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। 

बीएलओ की बैठक में रिटर्निंग अधिकारी कपिल शर्मा ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र में पेयजल , रैंप, कमरे में विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त फर्नीचर, मतदान दलों के ठहरने की व्यवस्था, चारदीवारी की मरम्मत, शौचालय की साफ-सफाई मतदान केंद्र पर बीएलओ का नाम व मोबाइल नंबर मतदान केंद्र की भाग संख्या आदि व्यवस्थाओं का होना अनिवार्य है।  शर्मा ने बीएलओ  को इनकी कड़ाई से पालना किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक में तहसीलदार रामधन गुर्जर ने प्रत्येक बीएलओ से संवाद करते हुए बूथवार रिपोर्ट तैयार की। एसएलएमटी  विमल कुमार जैन व कृष्ण गोपाल शर्मा ने  होमवोटिंग प्रक्रिया की जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया।साथ हो उनसे संबंधित भरे जाने वाले प्रपत्र व प्रारूपों के बारे में विस्तार से समझाया । बैठक में नायब तहसीलदार, कार्यालय प्रभारी रामेश्वर चौधरी कनिष्ठ सहायक राजेंद्र व प्रवीण चौधरी मौजूद थे।

    Previous
    Next

    Related Posts