


मुख्यमंत्री निवास पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में कांग्रेस की बावनवास विधायक इंदिरा मीणा के समर्थकों ने पूर्वी राजस्थान की ब्रज भाषा में तारीफों का गुणगान किया। कांग्रेस के समर्थको ने गीत में कहा कि डोटासरा से भाजपा घबरा गई है।
समर्थको ने सीएम गहलोत की पुरानी पेंशन योजना को लेकर भी गुणगान किया और कहा कि योजनाओं का ही कमाल है किआज भाजपा के लोग घबराए हुए हैं।सीएम गहलोत और डोटासरा ने भी इन समर्थकोंका अभिवादन किया और सरकार की योजनाओं और डोटासरा की तारीफ में बनाए गए गीत से निश्चित तौर पर चुनाव में कांग्रेस का माहौल बनेगा।
सीएम गहलोत और डोटासरा ने कहा कि अब आपके गांव-गांव जाकरइस गीत कोआम लोगों तक पहुंचना है जिससे कांग्रेस की स्थिति मजबूत होगी और हम फिर से सत्ता में आएंगे।