Saturday, 29 August 2026

दूध में तुलसी डालकर पीने से दमे में मिलता है फायदा


दूध में तुलसी डालकर पीने से दमे में मिलता है फायदा

तुलसी के पत्तों को दूध में उबाल कर पीने से सर्दी-खांसी से छुटकारा मिलता है और शरीर की इम्यूनिटी में इजाफा होता है, तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं

दमा के मरीजों के लिए यह उपाय फायदेमंद है। खास तौर से मौसम में बदलाव होने पर होने वाली सांस संबंधी समस्याओं से बचने के लिए दूध और तुलसी का यह मिश्रण बेहद लाभकारी होता है।

सि‍र में दर्द या माइग्रेन की समस्या होने पर यह उपाय आपको राहत देगा। जब भी माइग्रेन का दर्द हो आप इसे पी सकते हैं, रोजाना इसका सेवन करने से आपकी समस्या भी खत्म हो सकती है।तनाव अगर आपके जीवन का भी अभिन्न अंग बन गया है, तो दूध में तुलसी के पत्तों को उबालकर पिएं, आपका तनाव दूर होगा और धीरे-धीरे तनाव की समस्या ही समाप्त हो जाएगी।

हृदय की समस्याओं में भी यह लाभदायक है। सुबह खाली पेट इस दूध को पीने से हृदय संबंधी रोगों में लाभ पाया जा सकता है। इसके अलावा यह किडनी में होने वाली पथरी के लिए भी अच्छा उपचार है।

तुलसी में कैंसर कोशिकाओं से लड़ने का गुण होता है, अत: इसका सेवन आपको कैंसर से बचा सकता है। इसके अलावा सर्दी के कारण होने वाली सेहत समस्याओं में भी यह कारगर उपाय साबित होगा।

डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा

    Previous
    Next

    Related Posts